Cybar Express

Newsportal

पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की विरासत को आगे बढ़ा रही है मोदी-योगी सरकार: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

1 min read

पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की विरासत को आगे बढ़ा रही है मोदी-योगी सरकार: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

शमसाबाद। पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति वर्ष के अंतर्गत सोमवार को जीआर कॉस्मिक स्कूल, धमैना रोड, शमसाबाद में भव्य जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह थे, जिन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई के व्यक्तित्व को भारत की सांस्कृतिक आत्मा बताया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि 300 वर्ष पूर्व जब विदेशी आक्रांताओं से भारत की सांस्कृतिक नींव हिल रही थी, तब अहिल्याबाई होल्कर ने काशी, अयोध्या, सोमनाथ जैसे धरोहर स्थलों का पुनर्निर्माण कर भारतीय संस्कृति की रक्षा का अभूतपूर्व कार्य किया। वे केवल एक शासक नहीं, बल्कि धर्म और न्याय की मूर्तिमान प्रेरणा थीं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण हो रहा है। चाहे अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो या बटेश्वर में बनने वाला डिजिटल म्यूजियम, यह सब लोकमाता की परंपरा का ही पुनर्पाठ है। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा, आज की महिलाएं अहिल्याबाई होल्कर से नेतृत्व, सेवा और संवेदनशीलता की प्रेरणा ले सकती हैं। उनका जीवन सामाजिक समर्पण और कर्तव्यपरायणता की अनुपम मिसाल है। आज देश विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। जब इन दोनों को साधा जाएगा, तभी भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनक सिंह बघेल ने की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, विधायक छोटे लाल वर्मा, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पंकजा शर्मा, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक काली चरण सुमन, प्रदीप भाटी, ठाकुर धनवीर सिंह तोमर आदि सहित कार्यशाला में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पूर्व एवं वर्तमान ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य सहित हजारों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed