अपराधी को मिठाई खिलाते हुए अधीक्षक का फोटो वायरल
1 min read
अपराधी को मिठाई खिलाते हुए अधीक्षक का फोटो वायरल
फतेहाबाद। अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद का अपराधी को मिठाई खिलाते हुए फोटो वायरल, बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पर कुछ समय पूर्व नए अधीक्षक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह रावल की नियुक्ति हुई। इसी दौरान चार मुकदमों में आरोपी देव गुर्जर उर्फ नेहरू उर्फ बिट्टू उर्फ लव के द्वारा साफा पहनाकर अधीक्षक को मिठाई खिलाई गई तथा इसी दौरान अधीक्षक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह के द्वारा भी देव गुर्जर को अपने हाथ से मिठाई खिलाई इसी दौरान किसी ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि देव गुर्जर जेल में रहते समय डॉक्टर उदय प्रताप सिंह के संपर्क में आया था और वहीं से दोस्ती हो गई थी देव गुर्जर फतेहाबाद के तरौली गुर्जर का निवासी है।
इसी पर अधीक्षक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह रावल से बात करने पर बताया कि नया चार्ज लिया था इसी दौरान काफी लोग स्वागत करने मिठाई लेकर आए थे। इस समय उनको मिठाई खिलाई है मैं देव गुर्जर को नहीं जानता हूं।