Cybar Express

Newsportal

चकरोड की शिकायत करना पड़ा महंगा प्रधान व उसके भाई ने वृद्ध को बेरहमी से पीटा लेखपाल ने चक रोड की पैमाइश करने बुलाया था

1 min read

चकरोड की शिकायत करना पड़ा महंगा प्रधान व उसके भाई ने वृद्ध को बेरहमी से पीटा लेखपाल ने चक रोड की पैमाइश करने बुलाया था

 

आगरा डौकी। गांव सीताराम की मढैया डौकी के रहने वाले दयाल सिंह को चक रोड की पैशाइश कराना महंगा पड़ गया। प्रधान और उसके भाई ने लेखपाल के सामने बुरी तरह पीटा। उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। लेखपाल ने उसे पैमाइश करने के लिए बुलाया था।
पीड़ित दयाल सिंह का कहना है वह आगरा से दवा लेकर घर लौट रहे थे। इस बीच लेखपाल सचिन जैन ने फोन करके चक रोड की पैमाइश करने के लिए बुलाया। आरोप है पहले से लेखपाल के साथ ग्राम प्रधान माता प्रयाद का भाई रोतान था। उसे फोन करके भाई प्रधान और एक साथी मुकन्दी लाल को बुला लिया। पीड़ित का आरोप है उन्होंने आते की मारपीट कर दी। मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए।
पीड़ित का आरोप है कछपुरा के पास खेत पर चकरोड है। प्रधान ने उसे जोत दिया है। इसकी शिकायत प्रशासन के अधिकारियों से की तो पीड़ित का कहना लेखपाल द्वारा गलत आख्या लगाकर भेज दी। शिकायत तीन साल से कर रहा हूं। इधर प्रधान माता प्रसाद का कहना है चकरोड घुमाहदार है। जनता की सुविधा के लिए उसे सीधा कर दिया गया है। दयाल सिंह गाली गलौज कर रहा था इसका विरोध किया गया था। इधर लेखपाल का कहना है जिस समय मारपीट हुई उस समय मैं घटना स्थल पर नहीं था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed