Cybar Express

Newsportal

पंचायत के दौरान दोनों पक्ष आए आमने-सामने, जमकर चले लाठी डंडे

1 min read

पंचायत के दौरान दोनों पक्ष आए आमने-सामने, जमकर चले लाठी डंडे

शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बाकलपुर में पैसों के विवाद में पंचायत चल रही थी। पंचायत के दौरान एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और सरिया चलने लगी। मारपीट में करीब तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला गुरुवार दोपहर का है। गांव बाकलपुर में महेंद्र सिंह पुत्र दिमान सिंह व संजय सिंह पुत्र तोफान सिंह में पुराना लेनदेन का विवाद चल रहा था। विवाद को सुलझाने के लिए गांव के मंदिर पर पंचायत बुलाई गई थी। गांव के सैकड़ों लोगों के सामने दौनों पक्ष अपनी दलील पेश कर रहे थे। तभी किसी बात को लेकर दौनों पक्षों में गर्मा-गर्मी हो गई। धीरे-धीरे मारपीट पर नौबत आ गई। दौनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के ही भोला पुत्र सतीश, सौरभ पुत्र संजय, सतीश पुत्र तोफान सिंह व संजय पुत्र तोफान सिंह अन्य लोगों के साथ फर्से, सब्बल और लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में गुड़िया पुत्री सुरेन्द्र व महेन्द्र सिंह घायल हो गए। महेंद्र सिंह के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed