अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा आराध्या इंटरप्राइजेज पर हुआ राजमिस्त्री सम्मेलन
1 min readसाइबर एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा एल आर पी गोला रोड स्थित आराध्या इंटरप्राइजेज के पर भव्य राजमिस्त्री सम्मेलन हुआ। कंपनी के टेरिटरी टेक्निकल अधिकारी उदय भारती द्वारा सीमेंट कैसे बनता है किस प्रकार से उपयोग करना है। इन सब बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।देश का नंबर वन सीमेंट अल्ट्राटेक जो आज देश में सीमेंट क्षेत्र में एक अच्छे मुकाम पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। कंपनी के कई अधिकारियों के द्वारा कंपनी के बारे में कंपनी के सभी प्रोडक्टों के बारे में जानकारी मिस्त्री भाइयों को दी गई। इस राजमिस्त्री सम्मेलन में कई ठेकेदार राजमिस्त्री भाई व आराध्या इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हरिशंकर ने सभी मिस्त्री भाइयों का आभार व्यक्त किया और बेहतर सहयोग मांगा। और आराध्या इंटरप्राइजेज द्वारा चलाई जा रही मिस्त्री भाइयों द्वारा स्कीम को भी बताया गया। और कहा आप सभी लोग ऐसे ही बेहतर सहयोग करते रहे। कम्पनी के टेरिटरी टेक्निकल अधिकारी उदय भारती व उनकी टीम द्वारा सभी ठेकेदार मिस्त्री भाइयों से गुजारिश कि और कहा की आप कहीं भी घर बनाते है और आपको कोई जानकारी लेनी होती है उस दौरान किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आने पर हम सभी आपके साथ हर दिक्कत दूर करने के लिए हर समय मौजूद रहेंगे। घर बनाने में उपयोग होने वाले नए-नए प्रोडक्ट उच्चतम क्वॉलिटी के साथ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। कंपनी के टेरिटरी टेक्निकल अधिकारी उदय भारती, चैनल रिलेशनशिप मैनेजर अंकित त्रिपाठी, शिवम मौर्या मोबाइल वैन इंजीनियर रितिक जायसवाल मौजूद रहे।
