Cybar Express

Newsportal

जगनेर ब्लॉक में हुआ भव्य दिव्य भंडारा, हेलीकॉप्टरों से हुई पुष्प वर्षा

1 min read

जगनेर ब्लॉक में हुआ भव्य दिव्य भंडारा, हेलीकॉप्टरों से हुई पुष्प वर्षा

आगरा।।
आज जनपद आगरा के जगनेर ब्लॉक क्षेत्र के रिछवा गांव में गुर्जर समाज द्वारा आयोजित एक भव्य और दिव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लाखों की संख्या में लोगों ने आकर इस यज्ञ में भाग लिया।
तहसील खेरागढ़ के जगनेर ब्लॉक क्षेत्र के रिछवा गांव में पिछले 2 वर्षों से अखंड रामायण पाठ निरंतर चल रहा था जिसका आज एक विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में आगरा ही नहीं बल्कि कई प्रदेशों से लाखों की संख्या में लोगों ने आकर यज्ञ में भाग लिया।

*हेलीकॉप्टरों से हुई पुष्प वर्षा*

रिछवा गांव में आयोजित भंडारे कार्यक्रम पर एक नहीं बल्कि चार-चार हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा की गई। चार हेलीकॉप्टरों में गुर्जर समाज के कई राज्यों से प्रतिनिधि मौजूद रहे वहीं आगरा के इरादत नगर क्षेत्र के लोहेंटा मोड निवासी वरिष्ठ समाजसेवी और भारतीय गुर्जर समाज कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह कंसाना ने हेलीकॉप्टर से आगरा से कार्यक्रम स्थल के लिए उड़ान भरी।
दिलीप सिंह कंसाना ने स्वयं अपने हाथों से कार्यक्रम स्थल पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जिसकी भव्यता देखने वाली थी।

*कार्यक्रम में हाथी घोड़ों से सजी झांकियां*

रिछवा गांव में भंडारे का भव्य रुप इस कदर था कि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए लोग दूर-दूर से हाथी-घोड़ों पर सवार होकर पहुंचे। हाथी-घोड़ों की निकली झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। झांकियों को देखने के लिए गांव की महिलाएं बच्चे छत पर चढ़कर इस भव्य नजारे को अपनी आंखों और कैमरों में कैद कर रहे थे।

दिलीप सिंह कंसाना के भारतीय गुर्जर समाज कल्याण के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रिछवा गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों और मौजूद हजारों की संख्या में लोगों ने फूल माला पहनाकर और नारे लगा कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद दिलीप सिंह कंसाना ने मंच पर मौजूद लोगों को संबोधित किया और समाज को एकजुट रहने और शिक्षित रहने का संकल्प दिलाया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed