Cybar Express

Newsportal

आगरा कमिश्नरेट में शिष्टाचार भूल कर फरियादियों से बदसलूकी कर रहे पुलिसकर्मी

1 min read

आगरा कमिश्नरेट में शिष्टाचार भूल कर फरियादियों से बदसलूकी कर रहे पुलिसकर्मी

-भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव (गृह) को पत्र भेज कर की शिकायत

आगरा। जनपद आगरा में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बावजूद पुलिसकर्मी शिष्टाचार भूल कर फरियादियों से बदसलूकी कर रहे हैं। भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने इस मामले में प्रमुख सचिव (गृह), उत्तर प्रदेश शासन को एक शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि जनपद आगरा में पुलिसकर्मी निरंकुश हो चुके हैं और विभागीय स्तर से शिष्टाचार का पाठ बार-बार पढ़ाये जाने के बावजूद वह इस ओर से पूरी तरह लापरवाह बनाकर मनमानी पर उतारू है। थाने चौकियों के साथ उच्च अधिकारियों के ऑफिस में अपनी फरियाद लेकर पहुंचने वाले महिला व पुरुषों से अभद्रता कर उन्हें फटकार कर भगा देना उनकी आदत बन चुका है। पुलिस विभाग के आला अफसर फरियादियों से शिष्टाचार बरतने, उनकी सुनवाई कर उचित कार्यवाही का पाठ पढ़ाने के लिए समय-समय पर कार्यशाला करवा कर समझने के साथ हिदायत दे रहे हैं, फिर भी पुलिसकर्मियों में सुधार नहीं आ रहा है। पुलिसकर्मियों द्वारा फरियादियों से बदसलूकी के कुछ मामले उदाहरण के तौर पर पत्र में लिखे गए हैं।
पत्र में लिखा गया है कि फरियादियों के साथ पुलिस अफसर की दफ्तरों से लेकर थाने चौकियों में खराब बर्ताव आम बात हो गई है। आए दिन पीड़ित ऐसी शिकायत लेकर भटकते हुए अपना दुखड़ा रोते नजर आते हैं। गौरतलब है कि आगरा में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बावजूद पुलिस कर्मियों द्वारा फरियादियों से शिष्टाचार से बात नहीं की जा रही है। वहीं पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का कहना है कि पुलिसकर्मियों को जनता से सदव्यवहार करना चाहिए, लेकिन सवाल यह उठता है कि फरियादियों से अभद्रता कर उन्हें फटकार कर भगा दिए जाने की शिकायतों पर प्रभावी अंकुश कैसे और किस प्रकार लग सकेगा। प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने प्रमुख सचिव गृह से मांग की है कि उपरोक्त गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवा कर ऐसी रणनीति एवं पुलिस कार्य प्रणाली नए सिरे से तैयार की जाए ताकि फरियादियों से बदसलूकी होने के बजाय पुलिस कर्मियों की ओर से सदव्यवहार और आला अफसरों से तत्काल न्याय मिल सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed