Cybar Express

Newsportal

निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में समाजसेवी राजेश खुराना के प्रतिष्ठान पर लगाई गई शीतल मीठे शरबत की प्याऊ

1 min read

निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में समाजसेवी राजेश खुराना के प्रतिष्ठान पर लगाई गई शीतल मीठे शरबत की प्याऊ

आगरा। निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य पर शहर में जगह-जगह लोगों ने शिविर लगाकर राहगीरों को शरबत वितरण किया। भीषण गर्मी में मीठा शरबत पीकर लोगों ने राहत महसूस की। वहीं श्रद्धालुओं ने घरों पर भी व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। पूजा के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने मंदिरों व गरीबों को विभिन्न वस्तुओं का दान भी किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों व लोगों के द्वारा शर्बत तथा ठंडे पानी का वितरण किया गया।
सामाजिक संस्था आत्मनिर्भर एक प्रयास.. के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेश खुराना के ईपीआईपी, शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्रतिष्ठान पर निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में शीतल मीठे शरबत की प्याऊ लगाई गई। जहां हजारों की संख्या में श्रमिकों, कर्मचारियों, स्टाफ एवं राहगीरों ने ठंडा शरबत ग्रहण कर अपनी प्यास बुझाई और संस्था द्वारा लगाई गई प्याऊ के नेक कार्य की सराहना की। वरिष्ठ समाजसेवी राजेश खुराना ने इस अवसर पर कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा पानी व शर्बत देने से बड़ा पुण्य का काम कोई नहीं है। निर्जला एकादशी पर शीतल जल का वितरण एक पुण्यदाई कार्य माना जाता है, जो भगवान विष्णु की आराधना और परोपकार की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा और जल वितरण करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed