मंडीगुड़ में विशाल दंगल का हुआ आयोजन शिवा और धम्मू पहलवान की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र
1 min read
मंडीगुड़ में विशाल दंगल का हुआ आयोजन शिवा और धम्मू पहलवान की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र
फतेहपुर सीकरी । ब्लॉक क्षेत्र की अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडीगुड़ में ऐतिहासिक विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया जिसमें आगरा, भरतपुर ,हाथरस ,मथुरा, अलीगढ़ समेत दूर दराज के पहलवानो ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया । तपती दुपहरी में हजारों की संख्या में ग्रामीण व पहलवान दंगल में आकर्षण का केंद्र रहे । गर्मी से बचाव के लिए दंगल कमेटी के पदाधिकारीयो ने शरबत व पेयजल की व्यवस्था की । जीते हुए पहलवानो का साफा व उचित नाम देकर सम्मान किया ।
दोपहर 2 बजे ऐतिहासिक दंगल की शुरुआत दंगल कमेटी अध्यक्ष पं श्याम शर्मा , संयोजक उत्तम चंद शर्मा,दंगल रेफरी नैनू पंडित, ग्राम प्रधान राजेश, कार्यक्रम संचालक संजू बाबा एडवोकेट ने संयुक्त रूप से की । दंगल में ₹100 से लेकर ₹21000 तक की कुश्ती कराई की गई , दंगल में सबसे रोमांचक वह आखिरी कुश्ती शिवा पहलवान व धम्मू पहलवान के बीच हुई , जिसमें दोनों पहलवानों के बीच कड़ी टक्कर के बाद कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई , दंगल में नवीन पहलवान सांतुरक, धांसू पहलवान , प्रेम पहलवान अकोला,आदिल पहलवान सेमरा , पालिंदर पहलवान मंडी गुड़ ,राहुल पहलवान कंजौली ,दीपक पहलवान मंडी गुड़ ,मनोज ताजपुर , जग्गू पहलवान समेत बड़ी संख्या में पहलवान होने दंगल में भाग लिया । सुरक्षा के लिए दंगल कमेटी के पहलवानों समय चोमा चौकी इंचार्ज अनुज शर्मा मए पुलिस मौजूद रहे ।
दंगल में विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर , पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम , दंगल कमेटी के अजीत शर्मा ,धर्मपाल पहलवान, सत्तों भाई ,अशोक चौधरी,संजू बघेल,महावीर बघेल ,गोपाल उपाध्यक्ष, आशु शुक्ला ,विमल शर्मा, सोनू माहुरा , चौधरी चंद्रवीर सिंह समय दंगल कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।