Cybar Express

Newsportal

11 जून से शुरू होगा ग्रामीण युवाओं का क्रिकेट महाकुंभ,सैकड़ों टीमों की तैयारी जोरों पर,क्रिकेट सीजन 2 का हुआ पोस्टर विमोचन

1 min read

11 जून से शुरू होगा ग्रामीण युवाओं का क्रिकेट महाकुंभ,सैकड़ों टीमों की तैयारी जोरों पर,क्रिकेट सीजन 2 का हुआ पोस्टर विमोचन

 

आगरा । फतेहपुर सीकरी ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कराही स्थिति बिल्ड फॉर सक्सेज डिग्री कॉलेज में आज बहु प्रतिशत क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 का पोस्टर विमोचन किया गया ,पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
पोस्टर विमोचन का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन विश्वेन्द्र शर्मा एवं वाइस चेयरमैन दामोदर ओझा ने संयुक्त रूप से किया ।
इस अवसर पर ग्राम कराही के सम्मानित शिशु प्रधान , गौरव जिंदल उर्फ भगत जी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे साथ ही अन्य समाजसेवी एवं ग्रामवासियों मौजूद रहे।
कॉलेज के चेयरमैन विश्वेंद्र सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत 11 जून से होगी।
अब तक 100 से अधिक टीमों की पंजीकरण हो चुकी है और युवाओं में इसको लेकर अपार उत्साह देखा जा रहा है।
बताया गया है कि यह टूर्नामेंट सिर्फ मैच जीतने-हारने का नाम नहीं है। हमारा उद्देश्य है ग्रामीण प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच देना, जिससे वे धोनी और बुमराह जैसे खिलाड़ी बन सकें।”
उल्लेखनीय है कि पिछले संस्करण में 200 से अधिक टीमों ने भाग लिया था और इस बार भी यह आयोजन पूरे ब्रज क्षेत्र में क्रिकेट का महाकुंभ बनकर उभर रहा है।
वाइस चेयरमैन दामोदर ओझा ने कहा हमारा यह प्रयास न केवल खेल को बढ़ावा देता है, बल्कि ग्रामीण युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और सकारात्मक ऊर्जा भी संचारित करता है ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed