Cybar Express

Newsportal

युवक ने गृहकलेश के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

1 min read

युवक ने गृहकलेश के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव नगला मुक्ता में गांव से बाहर बबूल के पेड़ से लटक कर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजकर कार्यवाही शुरू कर दी।
सोमवार सुबह गांव नगला मुक्ता निवासी जुगल किशोर पुत्र लाखन सिंह उम्र करीब 40 वर्ष का शव गांव से बाहर एक पेड़ पर लटका मिला। खेतों पर गए ग्रामीणों ने पेड़ पर फांसी के फंदे से झूल रहे शव को देखकर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में युवक के शव को उतार कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जुगल किशोर का पत्नी से आपस में विवाद हो गया था जिसके चलते जुगल किशोर ने आत्महत्या कर ली है। थानाध्यक्ष शमसाबाद हंसराज भदौरिया ने बताया कि सोमवार सुबह धिमिश्री पुलिस चोकी क्षेत्र के गांव नगला मुक्त के पास पेड़ पर युवक का शव लटकने की सूचना मिली थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed