नहर पटरी पर रखे पानी इंजन पंखा को चुरा ले गए चोर नहर किनारे आए दिन हो रहे किसानों के पंपसेट चोरी
1 min read
नहर पटरी पर रखे पानी इंजन पंखा को चुरा ले गए चोर नहर किनारे आए दिन हो रहे किसानों के पंपसेट चोरी
फतेहपुर सीकरी । थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीमावर्ती गांव सिकरौदा के किसानों के नहर पर रखे पानी देने की ट्रॉली ,पंखा, ड्राइवरी को अज्ञात चोर चुराई ले गए ,आए दिन नहर पटरी पर रखी पंप सेट की चोरी से किसान परेशान है। किसानों ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
ग्राम सिकरौदा निवासी किसान शिवकुमार पुत्र घूरे लाल , रणवीर पुत्र रामबाबू ने बताया कि इन दिनों खेतों में पौध उगाने का काम चल रहा है ,नहर की पटरी पर किसानों की पानी देने की ट्रॉली ,पंखे, ड्राइवरी आदि लगे हुए हैं बीती रात अज्ञात चोर हम दोनों किसानों के पंपसेटों को चोर चुरा ले गए , विगत दिवस ग्राम नगरिया व नयागांव के किसानों की पंप सेटों को भी चोर खोल ले गए थे आए दिन चोरी की घटनाओं से किसान परेशान है ।किसानों ने नहर की पटरी पर रात्रि में पुलिस गश्त की मांग की है ।