फोटो प्रमाणीकरण एवं ईकेवाईसी का आंगनबाड़ी बहिनों ने किया विरोध महिला बाल विकास मंत्रालय के नाम डीएम को सोपा ज्ञापन
1 min read
फोटो प्रमाणीकरण एवं ईकेवाईसी का आंगनबाड़ी बहिनों ने किया विरोध महिला बाल विकास मंत्रालय के नाम डीएम को सोपा ज्ञापन
आगरा/ फतेहपुर सिकरी । आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को आंगनवाड़ी कार्यकरती बहनों द्वारा एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के नाम जिलाअधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए फोटो प्रमाणीकरण एवं केवाईसी से पोषण वितरण व्यवस्था का विरोध करते हुए इसे रोकने की मांग की , साथ ही विरोध जताते हुए चेतावनी दी गई की यदि व्यवस्था को जबरन थोपा गया तो हमें कार्य बहिष्कार के लिए विवश होना पड़ेगा।
ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष साइमा जमीर जिलाअध्यक्ष शकील अहमद ने बताया की फोटो प्रमाणीकरण एवं केवाईसी से पोषण वितरण व्यवस्था को आंगनबाड़ी बहनों के हित में रोका जाए , साथ ही बताया कि आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय बहुत ही कम है इससे घर चलाना असंभव होता है महिला विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी से मांग की गई है कि आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय बढ़ाया जाए ज्ञापन रहने के दौरान प्रमुख रूप से महा शंकर प्रसाद, मनीष जैन ,अखिलेश जैन ,सर्वेश त्यागी ,दीपमाला सुमित सैकड़ो की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रही ।