आपातकाल लोकतंत्र को हिला देने वाली घटना थी ,उस काले अध्याय का है यह 50 वा वर्ष
1 min read
आपातकाल लोकतंत्र को हिला देने वाली घटना थी ,उस काले अध्याय का है यह 50 वा वर्ष
आगरा,=आज ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस आगरा में आगरा महानगर और आगरा जिला द्वारा कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वे वर्ष पर संगोष्ठी आयोजित हुई भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता की भूख के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंद्रा गांधी द्वारा देश पर आपातकाल थोपा गया।हर साल 25 जून सभी को याद दिलाता है कि कांग्रेस सत्ता के लिए किस हद तक जा सकती है।कांग्रेस ने संविधान में इतने संशोधन किए गए कि संविधान के मूल स्वरूप को ही बदल दिया था।संविधान का जो दुरुपयोग हुआ वह एक दुस्वप्न है जो भारत के लोकतंत्र को हमेशा याद रहेगा।
जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने कहा भारत तानाशाही को स्वीकार नहीं कर सकता क्योंकि भारत लोकतंत्र का जन्मस्थान है।देश में किसी को भी आपातकाल पसंद नहीं था।यही कारण है कि जब आपातकाल हटा तो भारत के लोगों ने देश की पहली केंद्र की गैर कांग्रेसी सरकार चुनी।भारत की जनता ने जो अन्याय सहा उसके बाद जीत लोकतंत्र की ही हुई।
उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर काली पट्टी पहनकर हाथों में आपातकाल मुर्दाबाद,कांग्रेस पार्टी हाय हाय ,आपातकाल के 50 वर्ष आदि तख्तियां पकड़कर आपातकाल की निंदा प्रदर्शन किया।प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया,शिव कुमार प्रमुख,संतोष कटारा,हेमंत भोजवानी,मुनेंद्र जादौन,सत्यदेव दुबे,महेश शर्मा,मेघराज सोलंकी,राहुल सागर,सत्यप्रकाश लोधी,सुधीर राठौर,उमाशंकर माहौर,मोहित सोलंकी,मनोज राजोरा,रोहित कत्याल,वीरेंद्र श्रीवास्तव,प्रमोद सिंह,सहदेव शर्मा,प्रेम सिंह धाकड़,बब्बू चौधरी,अभिषेक गुप्ता,विक्रांत तिवारी, शेलू पंडित,हिमांशु ठाकुर,हाजी अल्ताफ हुसैन,आदर्श वर्मा आदि उपस्थित रहे।