Cybar Express

Newsportal

फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस की बडी कार्यवाही…

1 min read

फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस की बडी कार्यवाही…

फतेहपुर सीकरी=भरतपुर- फर्जी फर्म बनाकर लाखों की जीएसटी ठगी करने के मामले में सीकरी कोतवाली पुलिस ने आरोपी सन्दीप कुमार पुत्र रमेशचन्द निवासी मकान नम्बर 52 मोहल्ला कोटला फतेहपुर सीकरी थाना जिला आगरा को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने लोन दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से आधार और पैन कार्ड लिए और उसके नाम पर ‘गणपति ट्रेडिंग कम्पनी’ नाम से फर्जी फर्म खोल दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इस फर्म के जरिए विभिन्न व्यापारियों से माल की खरीद-फरोख्त दिखाई और फर्जी बिल जारी कर करीब 42 लाख रुपये का जीएसटी टैक्स जमा नहीं किया। बाद में फर्म के खाते में आए रुपये को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा कर नकद रूप में खुद हासिल कर लिया। जब जीएसटी विभाग की ओर से टैक्स भुगतान का नोटिस पीड़ित के पास पहुंचा, तब उसे पता चला कि उसके नाम से कोई फर्म चलाई जा रही है। पीड़ित ने 25 फरवरी को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने जीएसटी रिकार्ड खंगाले, बैंक खातों का विवरण निकाला और माल की फर्जी खरीद-बिक्री की पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed