Cybar Express

Newsportal

निजी जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर चाकू से प्रहार करने का आरोप

1 min read

निजी जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर चाकू से प्रहार करने का आरोप

महिलाओं को किया गंभीर घायल

फतेहपुर सीकरी । थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनोती में निजी जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर महिलाओं को चाकू प्रहार कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिलाओं ने थाना सीकरी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है , थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिलाओं का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।
ग्राम पंचायत सोनौटी निवासी महादेवी पत्नी मुन्नालाल लोधी ने थाना सीकरी में तहरीर देते हुए बताया कि गांव में मेरे पूर्वजों की जमीन है जिस पर मेरा सामान रखा हुआ है उसी जमीन को गांव का ही मानसिंह पुत्र किशोरी व इसके परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं आज जब हम दोनों ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने देवरानी जेठानी को चाकू प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । थाना पुलिस ने घायल महिलाओं को मेडिकल को भेजा है वही जमीन पर कब्जा कर रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed