पिता ने कार के लिए नहीं दिए पैसे तो बेटे ने घर में लगा दी आग, लाखों का नुकसान
1 min read
पिता ने कार के लिए नहीं दिए पैसे तो बेटे ने घर में लगा दी आग, लाखों का नुकसान
शमसाबाद। कस्बा के मोहल्ला गोपालपुर में एक घर में सुबह करीब चार बजे आग लग गई। आग लगने से घर में रखा कीमती सामान व मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।
मामला शनिवार सुबह करीब चार बजे का है। कस्बा के मोहल्ला गोपालपुरा वार्ड नंबर 17 के निवासी भूरेलाल सिंह पुत्र बिस्सीराम राठौर के घर सुबह आग की लपटे उठती देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आग का विकराल रूप देखकर पड़ोसियों ने घर में आग लगने की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दे दी। आग की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक आग पर काबू पाती तब तक घर में रखा कीमती सामान व मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। पीड़ित घूरेलाल ने बताया कि उसका बड़ा बेटा रामनिवास उम्र करीब 30 वर्ष 2 दिन से मारुति कार की डिमांड कर रहा था। कार ना देने पर कभी बच्चों को जलाने की तो कभी घर में आग लगाने की धमकी दे रहा था। कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर बेटे ने ही घर में आग लगाकर सब कुछ बर्बाद कर दिया है। और बताया कि उसका बेटा रामनिवास मंदबुद्धि है।