Cybar Express

Newsportal

आगरा शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

1 min read

आगरा शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

आगरा। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा एवं अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में आज दिनांक 04.07.2025 को पुलिस उपयुक्त यातायात अभिषेक कुमार अवस्थी द्वारा यातायात पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में प्रमुख विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक की गई। उपरोक्त बैठक में यातायात पुलिस की ओर से टीआईजी लाइन यातायात कुमार गौतम, टीएसआई राजेश दुबे एवं रोड सेफ्टी सेल से टीएसआई प्रमोद सिंह, टीएसआई प्रतिमा शर्मा आदि उपस्थित रहे। प्रमुख विद्यालयों में हेरिटेज पब्लिक स्कूल, सेंट कॉनरेड, डीपीएस शास्त्रीपुरम, जीडी गोयनका, सेंट क्लेरेंस, सेंट पीटर्स, सेंट जोन्स, सेंट विवेकानंद, लोटस इंटरनेशनल, जीएस इंटरनेशनल, सेंट एंथनी जूनियर कॉलेज, पाथवेज इंटरनेशनल स्कूल, सेंट पेड्रिक्स स्कूल, विनायक स्कूल, हेरिटेज वर्ल्ड स्कूल, एमएस पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर्यन पब्लिक स्कूल, पब्लिक इंटर कॉलेज संजय प्लेस, सेंट एंथनी सीनियर स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस, सम्पतलाल पब्लिक स्कूल, डीपी इंटर सेकेंडरी स्कूल, और होली गॉसपेल स्कूल ने प्रतिभाग किया।

सभी स्कूल प्रबंधकों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान यदि विद्यालय समय से पूर्व या बाद में खुलते हैं अथवा बंद होते हैं, जिससे विद्यालय आने-जाने में छात्र-छात्राओं की आवाजाही व वाहनों के संचालन में कठिनाई उत्पन्न होती है, तो उसके संबंध में यातायात पुलिस को सूचित किए बिना निर्णय नहीं लिया जाएगा। आमतौर पर ये देखा गया है कि स्कूल शुरू होने से पहले व छुट्टी के समय बड़ी संख्या में वाहन स्कूल परिसर के अंदर नियंत्रित पार्किंग स्थल पर खड़े करने की व्यवस्था की जाए। इसका उद्देश्य सड़क पर यातायात की व्यवस्था व जाम की स्थिति से बचाव करना है। इससे न केवल सड़क पर सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा भी बनी रहेगी।

समस्त स्कूल प्रबंधकों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि वे स्कूल छुट्टी के समय वाहनों को अंतराल/ब्रेक में छोड़ेंगे (staggering in time and space)। इससे एक साथ वाहनों की भीड़ इकठ्ठा नहीं होगी और वाहनों की आवाजाही सुव्यवस्थित ढंग से की जा सकेगी। इससे प्रक्रिया से मुख्य एमजी रोड में यातायात का दबाव कम होगा और सुगम यातायात संचालन में यातायात पुलिस को मदद मिलेगी।

यातायात पुलिस की ओर से उपस्थित स्कूल प्रबंधकों को बताया गया कि अपने विद्यालय से संबंधित समस्त वाहनों के दस्तावेज जैसे फिटनेस प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि का नियमित रूप से पूर्ण, वैध एवं सुव्यवस्थित रूप से रखें। यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि स्कूल वाहन दस्तावेज पूर्ण एवं बिना रूट के चल रहे हैं तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करें।

यातायात पुलिस की ओर से उपस्थित स्कूल प्रबंधकों को बताया गया कि मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान यदि कोई स्कूल वाहन दुर्घटना करता है और उसके चालक द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जैसे चालक द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस न होना, निर्धारित वर्दी न पहनना, वाहन में अधिक बच्चे बैठाना आदि, तो उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

यातायात पुलिस की ओर से समस्त प्रबंधकों को बताया गया कि अपनी स्कूल के वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाएं। वाहन में अधिक बच्चों को बैठाने से वाहन दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। अतः सुरक्षा के हितों को देखते हुए विशेष ध्यान रखा जाए। यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि ऐसे वाहन जो क्षमता से अधिक बच्चे बैठा रहे हैं उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करें।

यातायात पुलिस द्वारा सभी स्कूल प्रबंधकों को बताया गया कि वर्तमान में मेट्रो निर्माण कार्य एमजी रोड में चल रहा है। अतः बेहतर यातायात संचालन हेतु स्कूल खुलने समय व स्कूल की छुट्टी के समय के दौरान वाहन गतिविधियों को लॉगिस्टिकली (logistically) और टैक्निकली (technically) व्यवस्थित किया जाए। यातायात निरीक्षक लाइन साहब को निर्देशित किया गया कि वह सभी स्कूल के ट्रैफिक मैनेजर/इंचार्ज को इस संबंध में प्रशिक्षण दें एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। प्रमुख स्कूलों के बाहर स्कूल खुलने समय और स्कूल की छुट्टी के समय यातायात संचालन के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की जाए तथा पूरी तरह से यातायात का संचालन बेहतर तरीके से हो सके।

यातायात निरीक्षक लाइन ने बताया कि यह सुनिश्चित करें कि स्कूल के आसपास अवैध/अतिक्रमण न हो। इसके लिए स्थानीय पुलिस व नगर निगम को सूचित किया जाए। अवैध व अतिक्रमण की स्थिति में यातायात पुलिस नगर निगम से लाइन साहब के माध्यम से समन्वय स्थापित करते हुए अभियान चलवाएं। यातायात निरीक्षक लाइन को भी निर्देशित किया गया कि जो वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हो उनके विरुद्ध विशेष वैधानिक कार्रवाई करते हुए सीजर आदि में लाई जाए।अंत में सभी स्कूलों के प्रबंधकों को बताया गया कि वह नियमित रूप से स्कूल के बच्चों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में कार्यशाला का आयोजन करें ताकि सभी बच्चों व अभिभावकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े। इससे आमजन मानस में यातायात नियम पालन के संबंध में सिविक सेंस विकसित हो सकेगा। यातायात लाइन को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं प्रमुख स्कूल में यातायात नियमों का पालन हेतु स्कूल के बच्चों, अभिभावकों और स्कूल के प्रबंधकों के साथ कार्यशाला का आयोजन करें और यातायात नियमों की नियमित रूप से जानकारी दें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed