मुंह बोले भाई के साथ मिलकर पत्नी ने जमीन के लिए सुरेश की हत्या,आरोपी महिला भेजी जेल
1 min read
Oplus_16908288
मुंह बोले भाई के साथ मिलकर पत्नी ने जमीन के लिए सुरेश की हत्या,आरोपी महिला भेजी जेल
फतेहपुर सीकरी । थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दुल्हारा में बीते शनिवार को खेत को नाम ना करने पर मुंह बोले भाई के साथ मिलकर महिला ने अपने पति सुरेश के सिर मे डंडे से प्रहार कर रात को हत्या कर दी , हत्या करने के बाद साड़ी से फंदा लगा कर मृतक सुरेश को छत से लटकाने की कोशिश की थी लेकिन लटक नहीं पाया और मृतक फर्श पर ही पड़ा रहा मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लिया था ।
पुलिस ने मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ कर मुंह बोले भाई के साथ हत्या की बात महिला ने कबूली हे ।पुलिस ने आज आरोपी महिला को जेल भेजा है , वही मुंह बोला भाई फरार बताया जा रहा है जिसके लिए पुलिस दविस दे रही है। बताते चलें कि दुल्हारा निवासी 45 वर्षीय सुरेश का शव रविवार को घर में फर्श पर पड़ा मिला था सिर मुंह पेर में चोट एवं गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था ,मृतक के भाई सोवरन सिंह की तहरीर पर मृतक की पत्नी प्रीति पर एवं अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया