Cybar Express

Newsportal

समाजवादी व्यापार सभा सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा में सक्रिय: राजीव पोद्दार

1 min read

समाजवादी व्यापार सभा सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा में सक्रिय: राजीव पोद्दार

-समाजवादी व्यापार सभा जिला आगरा की मासिक बैठक संपन्न, व्यापारियों के हित में रखे गये सुझाव

आगरा। समाजवादी व्यापार सभा जिला आगरा की मासिक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के निर्देशानुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वतंत्र मोहन जैन की अध्यक्षता में एवं निवर्तमान प्रदेश सचिव नितिन कोहली, निवर्तमान प्रदेश सचिव व्यापार सभा मनोज गुप्ता, निवर्तमान प्रदेश सचिव व्यापार सभा राकेश अग्रवाल व व्यापार सभा के निवर्तमान आगरा जिलाध्यक्ष राजीव पोद्दार के नेतृत्व में कमला नगर स्थित कैंप कार्यालय पर सम्पन्न हुई। मासिक बैठक में सभी पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में अपने-अपने सुझाव रखे।
जिला अध्यक्ष राजीव पोद्दार ने कहा कि, समाजवादी व्यापार सभा सदैव व्यापारी हितों की रक्षा में सक्रिय रही है। समाजवादी सरकार के दौरान इंस्पेक्टर राज को कभी हावी नहीं होने दिया गया था, लेकिन वर्तमान में स्थितियाँ चिंताजनक हैं। उन्होंने बताया कि बैठक के प्रमुख बिंदुओं में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी के साथ पीडीए पंचायत आयोजन एवं जागरूकता अभियान शुरू करने पर जोर दिया गया।
बैठक में प्रमुख मुख्य रूप से सतेंद्र पंडित, विनय यादव, अंजुमन चौधरी निवर्तमान जिलाउपाध्यक्ष, प्रियांक गर्ग निवर्तमान कोषाध्यक्ष, मनीष सिंघल, मनीष जौहर, अखिल गुप्ता, नितिन अग्रवाल, विपुल जैन निवर्तमान जिला सचिव, विवेक अग्रवाल निवर्तमान मीडिया प्रभारी आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन निवर्तमान जिला महासचिव लक्की शिवहरे ने किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed