थाने पर हुआ समाधान दिवस का आयोजन, मिली 6 शिकायतें
1 min read
थाने पर हुआ समाधान दिवस का आयोजन, मिली 6 शिकायतें
शमसाबाद। शनिवार को थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस में छह शिकायत मिली दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। थानाध्यक्ष शमसाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि माह के दूसरे व चौथे शनिवार को थाना पर समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आयोजित समाधान दिवस में कुल छह शिकायत मिली अधिकांस शिकायत राजस्व विभाग से संबंधित थी। राजस्व विभाग की टीम के साथ दो समस्याओं का मौके पर समाधान कराया गया, बाकी समस्याओं का जल्द ही निस्तारण कर दिया जाएगा। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार की मौजूदगी में जन समस्याएं सुनी गई।