Cybar Express

Newsportal

दोपहर होते ही धधकने लगती है भट्टी, धुंए से लोग परेशान

1 min read

दोपहर होते ही धधकने लगती है भट्टी, धुंए से लोग परेशान

आगरा। कस्बा शमशाबाद के अंतर्गत धिमश्री में नहर की पुलिया थाना डौकी क्षेत्र भट्टी से निकलने वाला धुआं वायु को दूषित कर रहा है। धुंए से कस्बे के लोग परेशान हो गए हैं। भट्टी मालिक से कई बार लोग शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन दबंग भट्टी संचालक वायु दूषित कर कस्बे में बीमारी फैलाने का काम कर रहा है। पेठा फैक्ट्री से धुआं निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
कस्बा निवासी कुबेर सिंह ने बताया कि कस्बा के क्षेत्र में अवैध तरीके से पेठा बनाने की भट्टियां चलाई जा रही है। दोपहर होते ही पेठा बनना शुरू हो जाता है और कस्बा में चारों तरफ धुंआ ही धुंआ हो जाता है। बादलों में धुंआ की परत बन जाती है जो हवा में मिलकर वातावरण को दूषित कर रही है। भट्ठियों से उठने वाले धुंए को पंखे व कूलर खींच कर घरों के अंदर करते हैं जिससे सांस लेने में घुटन सी महसूस होने लगती है। दूषित हवा में सांस लेने से बच्चे व बुजुर्ग आए दिन बीमार पड़ रहे हैं। दबंग पेठा संचालक अवैध तरीके से भट्टी चला कर पेठा बनाने का काम कर रहा है शिकायत करने पर लोगों को जान से मारने की धमकी देता है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार चमड़े की कतरन से कारखाना काफी समय से चल रहा है क्षेत्रीय लोगों द्वारा प्रदूषण को देखते हुए एवं गंभीर बीमारी फैलने की का डर है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed