Cybar Express

Newsportal

पत्रकार पर दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

1 min read

पत्रकार पर दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

साइबर एक्सप्रेस आगरा

आगरा। पत्रकार भोज कुमार फौजी पर पुलिस ने कवरेज के दौरान फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरोध में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला आगरा इकाई आगरा ने जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी किरावली को ज्ञापन सोंपा । संगठन ने इस कार्यवाही को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकारों के अधिकारों के विरुद्ध बताया और उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की माँग की है।
इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकार साथी उपस्थित रहे, जिन्होंने सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की माँग की।
जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने कहा
पत्रकार भोज कुमार फौजी पर की गई पुलिसिया कार्यवाही पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। यह पत्रकार की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का प्रयास है।
हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और मुख्यमंत्री जी से मांग करते हैं कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यदि हमारी आवाज़ नहीं सुनी गई तो संगठन आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगा।
ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, संरक्षक ओमप्रकाश सविता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कमल बिहारी मुखिया,महामंत्री प्रमेंद्र फौजदार, जिला उपाध्यक्ष नीलम ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष शिवम सिकरवार, सह कोषाध्यक्ष सुमित गर्ग,तहसील अध्यक्ष नीरज शुक्ला किरावली,तहसील अध्यक्ष देवेश शर्मा सदर,तहसील अध्यक्ष अजय कुमार मोदी खेरागढ़,राजवीर शर्मा, अमित चाहर, शोएब सिद्दीकी, जीते ठाकुर,शेखर शर्मा, चौधरी अजयपाल, हरिओम रावत,धर्मेंद्र उपाध्याय, जगन प्रसाद,मनीष उपाध्याय, शुभम चाहर सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की है कि वह मंगलवार को पुलिस कमिश्नर से मिलकर इस मामले में सीधी बातचीत करेगे और निष्पक्ष जांच की माँग को दोहराएंगे और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed