Cybar Express

Newsportal

संयुक्त वार्षिक शिविर का ओपनिंग एड्रेस सम्पन्न

1 min read

संयुक्त वार्षिक शिविर का ओपनिंग एड्रेस सम्पन्न

2 यूपी बटालियन एनसीसी,द्वारा आयोजित शिविर का हुआ उद्घाटन समारोह

आगरा! टू यूपी बटालियन एनसीसी, आगरा के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-04) का भव्य उद्घाटन शारदा यूनिवर्सिटी, आगरा परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कैडेट्स और अधिकारियों में उत्साह और ऊर्जा का विशेष संचार देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कैम्प कमांडेंट कर्नल संजय यादव, ऑफिसिएटिंग कमांडिंग ऑफिसर, टू यूपी बटालियन एनसीसी, आगरा ने की। अपने प्रेरणादायक उद्घाटन भाषण में उन्होंने उपस्थित कैडेट्स व अधिकारियों का स्वागत किया और प्रशिक्षण शिविर के उद्देश्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एनसीसी न केवल नेतृत्व और अनुशासन का पाठ पढ़ाता है, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना भी विकसित करता है।शिविर का उद्देश्य विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स को एकता, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रीय भावना के साथ प्रशिक्षित करना है।
यह उद्घाटन समारोह न केवल शिविर की औपचारिक शुरुआत थी, बल्कि यह कैडेट्स के लिए अनुशासन, प्रेरणा और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर एक सशक्त कदम भी सिद्ध होगा। इस दौरान कैंप एजुडेंट कैप्टन श्याम अवध यादव, कैप्टन एस बी चौधरी, सेकेंड ऑफिसर नवज्योत सिंह, लेफ्टिनेंट अजय कुमार मौर्या, सूबेदार मेजर शकील अहमद, सूबेदार गुरमुख सिंह, नायब सूबेदार चेतराम, प्रधान लिपिक विजय दीक्षित, सी पी शर्मा, जय दीप यादव, रविन्द्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed