Cybar Express

Newsportal

फतेहपुर सीकरी का वाजिद अहमद को आज़ाद समाज पार्टी ने नगर अध्यक्ष नियुक्त किया

1 min read

फतेहपुर सीकरी का वाजिद अहमद को आज़ाद समाज पार्टी ने नगर अध्यक्ष नियुक्त किया

फतेहपुर सीकरी/ क्षेत्र से आज दिनांक 18/07/2025 को समाज पार्टी कांशीराम के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के 60वें जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन के संघर्ष पर जनपद आगरा में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट वाजिद अहमद को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) फतेहपुर सीकरी नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस खुशी में वाजिद अहमद ने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है और इस दौरान उन्होंने बताया कि मैं इसे पूरी शिद्दत और जुनून के साथ निभाने का वादा करता हूं और कहा कि मुझे फतेहपुर सीकरी नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है यह मेरे लिए गर्व की बात है और बड़ी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर वाजिद अहमद ने वहां मौजूद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सभी वरिष्ठ नेताओं, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद , प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ साहब, जिला अध्यक्ष सौरभ दयाल और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के विश्वास और साहस ने मुझे इस जिम्मेदारी को निभाने का साहस दिया। उन्होंने वादा किया कि मैं फतेहपुर सीकरी में पार्टी के मिशन को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम करूंगा और हर जाति, हर धर्म और हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलूंगा। और उन्होंने यह भी कहा कि आज़ाद समाज पार्टी मेरे लिए सिर्फ एक राजनीतिक समूह नहीं, बल्कि एक मिशन है, जो न्याय, समानता और आर्थिक आज़ादी की बात करता है। इस पार्टी का उद्देश्य समाज में हाशिए पर पड़े हर व्यक्ति की आवाज़ उठाना है – चाहे वह दलित हो, पिछड़ा हो, अल्पसंख्यक हो या कोई अन्य कमज़ोर वर्ग हो। चंद्रशेखर आज़ाद जैसे नेता की सोच ने मुझे इस पार्टी की ओर खींचा, जिन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर और मानवेंद्र कांशीराम के रास्ते पर चलकर समाज के दबे-कुचले वर्गों को एक नई रोशनी दिखाई। पार्टी का झंडा फतेहपुर सीकरी में ऊँचा किया जाएगा और हम न्याय और समानता के लिए लड़ने वाले हर व्यक्ति की आवाज़ बनेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed