Cybar Express

Newsportal

धिमिश्री में लगाया विद्युत मेगा केंप, उपभोक्ताओं को मिली सहुलियत

1 min read

Oplus_16908288

धिमिश्री में लगाया विद्युत मेगा केंप, उपभोक्ताओं को मिली सहुलियत

शमसाबाद। धिमिश्री में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक महा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विद्युत समस्याओं का समाधान किया गया। विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों ने विधुत समस्याओं का सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। धिमिश्री विद्युत उपखण्ड अधिकारी आर के सिंह ने बताया कि विद्युत समस्याओं से परेशान उपभोक्ताओं के लिए धिमिश्री पंचायत घर पर शनिवार को मेगा कैंप लगाया गया। आयोजित कैंप में कुल 133 शिकायतें प्राप्त हुई। कुल शिकायतों में से 52 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष समस्याएं न्यायालय से संबंधित थी तथा कैंप में 3. 46 लाख रुपये की वसूली की गई। अधिक समस्याएं पेंडिंग होने की वजह से पुनः 21 और 22 जुलाई को कैंप लगाया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed