151 पार्थिव शिवलिंग पर भक्तों ने सामूहिक रूप से किया रूद्राभिषेक
1 min read
साइबर एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। कैमहरा क़स्बा में स्थित मां सिद्धिदात्री मंदिर परिसर में 151 शिवलिंगो का सामूहिक रुद्राभिषेक का विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसको लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से रूद्राभिषेक कराने को परिसर में 151 पार्थिव शिवलिंग तैयार किए गए। रविवार को कैमहरा के सिद्धिदात्री माता के मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। काशी विश्वनाथ से पधारे सूरज शास्त्री ने अपनी आचार्यों की टीम के साथ विधि विधान और मंत्रोचारण से 151 यजमानों से रूद्राभिषेक कराया। जिसमें सुधा देवी, अंकित गुप्ता, आनंद गुप्ता, रमेश गुप्ता सहित कई प्रमुख लोगों ने परिवार समेत पार्थिव शिवलिंग पर गन्ने के रस, बेर, बेलपत्र, मिष्ठान, दूध से रूद्राभिषेक किया।धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायिका मंजू त्यागी, जिला महामंत्री आशु मिश्रा, आचार्य संजय मिश्र, विधायक लखीमपुर सदर योगेश वर्मा, प्रबंधक माँ सिद्धिदात्री मंदिर कैमहरा मनीष मिश्रा, संदीप शर्मा, आनंद गुप्ता, रमेश गुप्ता, कृष्ण, पवन,अमन, सत्यम, तुषार समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।