Cybar Express

Newsportal

पुलिस की तत्परता से विदेशी पर्यटक के चेहरे पर लौटी मुस्कान ,

1 min read

पुलिस की तत्परता से विदेशी पर्यटक के चेहरे पर लौटी मुस्कान ,

सीकरी थाना प्रभारी आनंद वीर ने कैमरा पर्यटक को सौंपा

फतेहपुर सीकरी जयपुर से फतेहपुर सीकरी स्मारक को निहारने आया फ्रांस का परिवार सहित विदेशी पर्यटक जयपुर राजस्थान से छोड़ने आई टैक्सी में छूट गया था विदेशी पर्यटक का कैमरा और सामान ,फतेहपुर सीकरी पुलिस को शिकायत करने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरा खगालने के बाद टैक्सी का पता किया और टैक्सी चालक के मोबाइल नंबर से संपर्क कर कैमरा व सामान को ढूंढ निकाला ,कैमरा पाकर विदेशी पर्यटक फ्रांस निवासी एन टी रोमियो, पत्नी खेलीस थॉमस के चेहरे पर रौनकर लौट आई ।
फ्रांसीसी विदेशी पर्यटक ने बताया पहली बार आए थे हिंदुस्तान भ्रमण को , कैमरे के अंदर हमारे हिंदुस्तान घूमते हुए खींची गई कई स्मारक की 15 दिन की यादगार पिक्चर्स थी विदेशी पर्यटक ने पुलिस को बार-बार धन्यवाद कहकर पर्यटक परिवार ने जताई अपनी खुशी।
पुलिस टीम में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह ,कस्बा इंचार्ज गौरव राठी आदि मौजूद रहे ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed