Cybar Express

Newsportal

फतेहपुर सीकरी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव:

1 min read

फतेहपुर सीकरी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव:

फतेहपुर सीकरी= आजादी के 78 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जगह-जगह अमृत महोत्सव कार्यक्रम हो रहे हैं। लोग आजादी का जश्न मना रहे हैं। तो बही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव डाक बंगला से होते हुए दीवाने आम ब। आगरा गेट होते हुए बादशाही दरवाजे तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा निकाली गई तिरंगा जागरूकता रैली जिसका उद्देश्य लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह “आजादी का अमृत महोत्सव” के तत्वावधान में चलाया जा रहा है, जो भारत की स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ का उत्सव है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है.
“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत, ASI द्वारा एक रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। यह रैली लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने का एक प्रयास है। इस अभियान का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपने संबंधों को व्यक्तिगत और संस्थागत स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित करता है। तिरंगा जागरूकता रैली यात्रा मैं शामिल रहे संरक्षण सहायक दिलीप कुमार सिंह, उद्यान सहायक जितेंद्र सोलंकी, मदन मोहन शर्मा, जी ओमप्रकाश, एo एसo आईo व एसo आईo एसo कर्मचारी एवं गाईड आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed