Cybar Express

Newsportal

सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ा कावड़ियाओं का हुजूम

1 min read

सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ा कावड़ियाओं का हुजूम

शमसाबाद। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों का चारों तरफ बोल वाला रहा। ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्येक शिवालय में सुबह से ही लोगों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। सैकड़ों कावड़ियाओ ने गंगाजल से जलाभिषेक किया। शमसाबाद के गांव रंजीत पुरा में कंधे वाली कांवड़ हरिद्वार से पहली बार ठाकुर सोमेन्द्र सिंह सिकरवार के द्वारा लाई गई। गांव में पहली बार हरिद्वार से कावड़ लाने पर ग्रामीणों ने फूल माला और साफा बांध कर भव्य स्वागत भी किया। सिकतरा में दर्जनों कांवड़िया कावड़ लेकर आए और शिव मंदिरों पर सहपरिवार गंगाजल चढ़ाया गया। ब्लॉक के प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर पर श्रावण मास के अंतिम सोमवार को हजारों की संख्या में शिव भक्त पहुंचे और पूजा अर्चना कर मन्नत भी मांगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed