भारतीय हिंदू सेवा संस्था प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने रेल मंत्री से की उज्जैन तक वन्दे मातरम ट्रेन चलाने की मांग
1 min read
भारतीय हिंदू सेवा संस्था प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने रेल मंत्री से की उज्जैन तक वन्दे मातरम ट्रेन चलाने की मांग
आगरा। भारतीय हिंदू सेवा संस्था रजि. के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर आगरा से धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल के दर्शन को एक नई वन्दे मातरम् ट्रेन का संचालन कराए जाने की मांग की है। पत्र में मनोज अग्रवाल ने लिखा है कि जनपद आगरा में लाखों की संख्या में शिव भक्त निवास करते हैं क्योंकि आगरा भोलेनाथ की नगरी कही जाती है। आगरा के चारों कोनों पर स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिवालयों में भगवान भोलेनाथ विराजमान हैं।
मनोज अग्रवाल ने पत्र में कहा है कि आगरा से प्रति माह सैकड़ो हजारों की संख्या में भोलेनाथ के भक्त नियमित रूप से बाबा महाकाल उज्जैन के दर्शन एवं पूजा अर्चना करने के लिए उज्जैन जाते हैं और इंदौर (मध्य प्रदेश) एवं उज्जैन से आगरा का व्यापार भी अच्छे स्तर पर होता है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री मांग की है कि सभी शिव भक्तों एवं व्यापारियों की सुविधा हेतु उक्त रेल मार्ग पर एक नई वंदे मातरम ट्रेन संचालित की जाए। नई ट्रेन आगरा से सुबह इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचे और शाम को इसी रूट से वापस आगरा तक संचालित की जाए। मनोज अग्रवाल ने रेल मंत्री से कहा है कि सभी शिव भक्त एवं व्यापारी आपके सदैव आभारी रहेंगे।