Cybar Express

Newsportal

शाहकुली बैरियल पर स्थानीय निवासियों को हो रही समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी किरावली को दिया ज्ञापन

1 min read

शाहकुली बैरियल पर स्थानीय निवासियों को हो रही समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी किरावली को दिया ज्ञापन

पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी डॉक्टर मुस्तकीम ने जनता की समस्याओं को लेकर एसडीएम किरावली को दिया ज्ञापन

फतेहपुर सीकरी=आज दिनांक 6/08/2025 को उप जिला अधिकारी किरावली नीलम तिवारी को डॉक्टर मुस्तकीम के द्वारा ज्ञापन दिया गया फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के शाहकुली तिराहे पर बुलंद दरवाजे और पहाड़ी क्षेत्र की बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर लगाए गए बैरियल पर तैनात पुलिस होम गार्ड सुरक्षाकर्मी स्थानीय निवासियों के चार पहिया और तीन पहिया वाहनों को अच्छी तरह जांच पड़ताल होने के बावजूद भी लापको की रोक थाम करने के बहाने अधिकारियों को गुमराह कर बस्ती की ओर स्थानीय निवासियों के चार पहिया और तीन पहिया वाहनों को जाने से रोक रहे है बुलंद दरवाजा के ऊपर पहाड़ बस्ती पर लगभग 15,000 की आबादी निवास करती है स्थानीय निवासी अपने दैनिक आवागमन, विशेषकर बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गो, गर्भवती महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों किराना दुकान का सामान तथा शादी, अंतिम संस्कार जैसे अवसरों पर अपने रिश्तेदारों के साथ वाहनों से इस मार्ग का उपयोग करते हैं लेकिन पुलिस होमगार्ड सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें रोका जाना और यह कहना कि यह ऊपर से आदेश है सहकोली पर बेरियल लगाने के आदेश माननीय उच्च न्यायालय या किसी भी उच्च अधिकारी द्वारा लिखित तौर पर नहीं है बस यह एक लोगों को परेशान करने के लिए जबरदस्ती बैरियर लगाया हुआ है इस संबंध में (ए एस आई )भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से आर टी आई के माध्यम से पूछा गया शाहकुली तिहराए पर बैरियल किसके आदेश पर लगा हुआ है किस लिए लगाया है तो विभाग द्वारा बताया गया है कि बैरियर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा लगाया गया है । इस जवाब से ये स्पष्ट होता है भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा के द्वारा लिखित में कोई भी ऐसा आदेश नहीं है कि शाहकुली तिहराए पर बैरियल लगाया जाए और निवासियों व उनके रिश्तेदारों के वाहनों को रोका जाए । उप जिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी ने जांच कर इस समस्या पर जल्द निर्णय करने का आश्वासन दिया है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed