Cybar Express

Newsportal

तारागाँव के जय श्री बालाजी सरस्वती शिशु मन्दिर में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

1 min read

ClgKT1NuYXBjaGF0LzEzLjYxLjEuMCAoVjI0MDM7IEFuZHJvaWQgMTUjY29tcGlsZXIyNTA5MTcyMDI5MzYjMzU7IGd6aXApIFYvTVVTSFJPT00QkauS4u0B

 

तारागाँव के जय श्री बालाजी सरस्वती शिशु मन्दिर में दीपावली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने हाथों से सुंदर-सुंदर दीये बनाए और उन्हें मंच पर प्रज्वलित किया। दीयों की रोशनी से पूरा विद्यालय प्रांगण आलोकित हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबन्धक नें सभी आचार्य एवं आचार्याओं को मिठाई एवं उपहार भेंट कियो और दीपावली की शुभकामनाए दीं।विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय वाजपेयी नें विद्यालय में उपस्थित प्रबन्धक,आचार्य/आचार्यों तथा भैया/बहिनों को बधाई देते हुये कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं,बल्कि यह अंधकार से प्रकाश,असत्य से सत्य और अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ने का प्रतीक है।
विद्यालय परिवार ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएँ देकर पर्व की खुशियाँ साझा की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed