सीएचसी में मानदेय भुगतान न होने से नाराज आशा बहुओं एवं संगीनियों ने पत्र सौंपकर किया हड़ताल का ऐलान
1 min read
साइबर एक्सप्रेस / औरास
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में आशा बहुओं एवं संगीनियों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर काम बन्द करने हेतु अपना मांग पत्र सौंपकर अपनी आवाज
को बुलंद किया ! इस अवसर पर उन्होंने समय से मानदेय भुगतान न होने पर कलम बंद कर काम बन्द करने की चेतावनी दी !
जानकारी के अनुसार प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आशा बहू कल्याण समिति की ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में सीएचसी में कार्यरत आशा बहुओं एवं संगीनियों ने समय से मानदेय भुगतान न होने के क्रम में परिसर में एकत्रित होकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर कलम बंद हड़ताल का ऐलान किया और कहा कि जब तक हम लोगों का मानदेय नहीं मिलेगा तब तक हम लोगों के द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई कार्य नहीं किया जाएगा ! ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि दिवाली पर मानदेय उपलब्ध होने की उम्मीद की लेकिन नहीं मिल सका जिससे हम लोगों को त्यौहार में परेशानी का सामना करना पड़ ! आशा बहुओं एवं संगीनियों ने कहा कि प्रदेश सरकार को हम लोगों की दशा पर ध्यान देना चाहिए जिससे हमारे परिवार का पालन पोषण सही प्रकार से हो सके ! कई महीनों से मानदेय न मिलने पर हड़ताल करना अब हमलोगो की मजबूरी है ! इस अवसर पर आशा बहू कल्याण समिति की ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा सिंह , ऊषा गुप्ता , ममता , राम श्री , सरला , रामलली,नीलम , मधुबाला , शीला , गुड्डी , सुनीता पाल ,अनीता पाल आदि आशा बहू एवं संगिनी उपस्थिति रहीं !!