Cybar Express

Newsportal

वेतन न मिलने पर संविदा कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

1 min read

वेतन न मिलने पर संविदा कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

शमसाबाद। विद्युत उपखंड कार्यालय पर विद्युत संविदा कर्मियों ने वेतन न मिलने पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीओ को ज्ञापन सोंपा। संविदा कर्मी जगदीश सिकरवार ने बताया कि विद्युत संविदा कर्मी को मेहनत के अनुसार बहुत कम वेतन मिलता है। वह वेतन भी समय से नहीं दिया जाता है। समय से वेतन न मिलने पर बच्चों की पढ़ाई लिखाई व घर खर्चों में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को सभी विद्युत संविदा कर्मियों ने वेतन की मांग को लेकर विद्युत उपखंड कार्यालय शमसाबाद पर धरना प्रदर्शन किया। शमसाबाद विद्युत उपखंड अधिकारी विकास नाथ तिवारी ने बताया कि संविदा कर्मियों की वेतन की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया था। समस्या का समाधान कर दिया गया है। जल्द ही संविदा कर्मियों का वेतन मिल जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed