Cybar Express

Newsportal

कौलारा खुर्द में लापरवाही से बन रहा नाला, घटिया सामग्री लगाने का आरोप

1 min read

कौलारा खुर्द में लापरवाही से बन रहा नाला, घटिया सामग्री लगाने का आरोप

शमसाबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव कौलारा खुर्द में घटिया सामग्री का उपयोग कर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण कार्य में अनियमितताओं और मानकों को ताक पर रखकर नाला बनाया जा रहा है। नाला निर्माण कार्य का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।
गांव कौलारा खुर्द में गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले का निर्माण कार्य दलदलीय व जल भराव वाले स्थान पर किया जा रहा है। तथा नाले निर्माण में घटिया सामग्री का भी प्रयोग किया जा रहा है। पानी भरे हुए स्थान पर नाले का निर्माण हो रहा था जो पूर्व में एक बार ढह चुका है। ग्रामीणों द्वारा नाला निर्माण में हो रहे घटिया सामग्री तथा लापरवाही की संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई है। ग्रामीणों की शिकायत होने के बावजूद भी नाला निर्माण कार्य में अनियमितताओं व मानकों को ताक पर रख दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed