सहकार भारती आगरा जनपद की मासिक बैठक हुई संपन्न,
1 min read
सहकार भारती आगरा जनपद की मासिक बैठक हुई संपन्न,
सभी प्रकोष्ठों पर सहकार भारती पर विचार:–राकेश शुक्ला विभाग संयोजक
हर क्षेत्र में आगे बढ़कर कर रही कार्य:–करुणा नागर प्रदेश सह महिला प्रमुख
फतेहाबाद:–सहकार भारती आगरा जनपद के जनपद इकाई ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने सहकार भारती की मासिक बैठक संपन्न कराई,जो दिनाँक 13 जुलाई 2025 को सहकार भारती आगरा जनपद की मासिक बैठक शाम 3 बजे आगरा नागरी प्रचारिणी सभागार में श्री बाबूलाल छोंकर जिलाध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा जिला महिला प्रमुख, श्री रतीश शर्मा जिलाध्यक्ष आगरा महानगर की अगुवाई में हुई जिसमें आगरा जनपद की कार्यसमिति के विस्तार पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख रूप से श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी जी प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख, श्रीमती करुणा नागर प्रदेश महिला सह प्रमुख, राकेश शुक्ला विभाग संयोजक, श्री कृष्ण पाल सिंह सह विभाग संयोजक, श्री देवेन्द्र सिंह कुशवाहा जिला संगठन प्रमुख, श्री कोक सिंह सिसोदिया महामंत्री, श्रीमती मुन्नी देवी जिला महिला सह प्रमुख, श्री गाफिल स्वामी जी, श्री प्रताप सिंह सिसोदिया, श्री कमलेश चन्द्र कुलश्रेष्ठ, श्रीमती उर्मिला अग्रवाल, श्रीमती वृजबाला झा, श्रीमती मालती अग्रवाल, श्रीमती पुष्प लता शर्मा, श्रीमती रूबी जादौन, श्रीमती प्रीति गोयल, श्रीमती सुविधा पांडेय, कु. हेमन्ती अग्रवाल आदि लगभग 10 महिलाओं एवं 25 पुरुषों ने भाग लिया l बाबूलाल छोंकर जिला अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया, सहकार भारती के प्रदेश कार्यकारिणी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं विभाग तथा जिला इकाई के सभी कार्यकर्ता बंधुओ ने सहकार भारती आगरा जिला इकाई बैठक की सराहना करते नजर आए,