शमसाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट
1 min read
शमसाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रामपाल में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्शन लोगों पर शांति भंग की धारा में कार्रवाई कर दी। थानाध्यक्ष शमसाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि गांव गढ़ी रामपाल में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक पक्ष से पंकज पुत्र सुल्तान, लखन पुत्र विक्रम सिंह, मुनेन्द्र पुत्र पप्पू व धीरेश पुत्र सुल्तान सिंह तथा दूसरे पक्ष से हरपाल सिंह पुत्र सुन्दर सिंह व विष्णु पुत्र रोहन सिंह निवासीगण गढ़ी रामपाल थाना शमसाबाद को पकड़कर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई कर दी।