Cybar Express

Newsportal

धोखाधड़ी से की शादी, जेवर नगदी लेकर फरार होने वाली दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश

1 min read

धोखाधड़ी से की शादी, जेवर नगदी लेकर फरार होने वाली दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश

शमसाबाद। थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के गैंग को दबोच लिया है। पहले शादी फिर धोखाधड़ी कर लूटने वाले गैंग ने थाना क्षेत्र में एक घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित युवक (दूल्हा) के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गैंग के चार सदस्यों को लूट के सामान के साथ पकड़कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष शमसाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि यह गिरोह पहले शादी के नाम पर धोखाधड़ी करता था और फिर मौका देखकर सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो जाता था। थाना क्षेत्र के चितौरा गांव के सचिन शर्मा भी घटना का शिकार हो गया था। पीड़ित सचिन शर्मा द्वारा जानकारी मिली कि उसकी शादी चार जुलाई 2025 को आगरा की कविता के साथ एक षडयंत्र के तहत कराई गई। शादी में अरुण उर्फ सूरज पुत्र देवेंद्र निवासी गांव आमरी थाना शिकोहाबाद, धर्मपाल उर्फ हरी सिंह पुत्र सिद्धगोपाल निवासी गांव मल्लपुर थाना खंदौली, एक महिला निवासी गांव मोहनियां थाना मोहनियां बिहार, एक महिला निवासी गांव पछिया का नगला हुमायुपुर फिरोजाबाद व दो अन्य लोगों ने षड्यंत के तहत कराई थी। 21 जुलाई की रात्रि दुल्हन युवक के घर से जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने सचिन शर्मा के प्रार्थना पत्र मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरोह के सदस्य पहले भी इस प्रकार के अपराधों में लिप्त रहे हैं। थानाध्यक्ष शमसाबाद ने बताया कि 22 जुलाई 2025 को पुलिस को जानकारी मिली कि लुटेरी दुल्हन व अन्य आरोपी धिमिश्री रेलवे स्टेशन के पास खड़े है। पुलिस ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर दो महिला सहित चार लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस को चकमा देकर गैंग के दो अन्य सदस्य ओमप्रकाश पुत्र शिवलाल निवासी नगला शबला थाना बमरौली कटारा व राजेंद्र पुत्र मंसाराम निवासी गांव मटसेना थाना टूंडला फिरोजाबाद फरार हो गए। पकड़े गए सदस्यों के कब्जे से एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी (पीली धातु), एक जोड़ी सोने की बालियाँ और नौ हजार रूपए की नगदी बरामद की गई हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed