शरहद की रक्षा में समर्पित राखी अभियान: आगरा पहुंची ‘सिपाही संस्था’ की यात्रा, बहनों ने सैनिकों को भेजा विश्वास का रक्षा सूत्र
1 min read
शरहद की रक्षा में समर्पित राखी अभियान: आगरा पहुंची ‘सिपाही संस्था’ की यात्रा, बहनों ने सैनिकों को भेजा विश्वास का रक्षा सूत्र
आगरा। छत्तीसगढ़ रायपुर से चली सिपाही संस्था की विशेष यात्रा शरहद के लिए निकली, जिसमें रास्ते में आने वाले शहरों की बहनों से राखियाँ संग्रह कर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों तक पहुँचाई जा रही हैं। यह यात्रा जब आगरा पहुँची, तो यहां की बहनों ने भी सैनिकों के नाम राखियाँ भेजीं।
इस मौके पर बहनों ने कहा, “यह केवल रक्षा सूत्र नहीं बल्कि देश की हर बहन का सेना पर अटूट विश्वास और आभार है। यह प्रेम, श्रद्धा और देशभक्ति का प्रतीक है।”
इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, तीन बार के सांसद रहे प्रभु दयाल कठेरिया ने सरकार से दो प्रमुख प्रस्ताव रखते हुए भावुक अपील की। उन्होंने कहा, “पाय लागन कहियो भरत मेरी मैया से।” साथ ही प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री से निवेदन किया कि:
अग्निवीर योजना की सेवा अवधि को 4 साल से बढ़ाकर कम से कम 10 साल किया जाए।
पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं उन्हें बुलाकर जनसंवाद करें।
कार्यक्रम में सिपाही संस्था के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, राजेश गोयल (सदस्य छावनी परिषद), भूषण कुमार (अध्यक्ष STBA), अशोक अग्रवाल, विनोद बघेल, बीके गुप्ता, हिमांशु सचदेवा, राजकुमार घई, सनी दुबे समेत कई गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिलाओं में आशा अग्रवाल, सपना अग्रवाल, सिंधु गुप्ता, गुंजन अग्रवाल, अनीता सान्याल, ज्वाला सिंह आदि ने राखियों में भावनाओं का संचार कर सैनिकों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की।
कार्यक्रम के संयोजक वीर बहादुर सिंह (राष्ट्रीय संयोजक, वॉइस ऑफ एक्सिस सोसायटी) ने इस पहल को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा बताते हुए सभी बहनों और आगरा वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया