Cybar Express

Newsportal

हवेली वाले हनुमानजी के दो दिवसीय मेले का हुआ आगाज, विधायक प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया उद्घाटन, मंदिर के लिए हो चुके हैं 1 करोड़ 18 लाख स्वीकृत।

1 min read

हवेली वाले हनुमानजी के दो दिवसीय मेले का हुआ आगाज, विधायक प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया उद्घाटन, मंदिर के लिए हो चुके हैं 1 करोड़ 18 लाख स्वीकृत।

 

  • फतेहपुर सीकरी – विकास खंड फतेहपुर सीकरी के गाँव सहनपुर में विख्यात हवेली वाले हनुमानजी मंदिर पर प्रति वर्ष की भाँति, गुरुवार को एतिहासिक दो दिवसीय मेले का आगाज हुआ। मेले का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि और लोकसभा फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ रामेश्वर चौधरी ने, गणमान्य लोगों की उपस्थिति में फीता काटकर किया। इस दौरान डॉ रामेश्वर चौधरी ने कहा कि, राजस्थान सीमा से लगे हुए गाँव सामरा जहां ताल वाले बाबा और सहनपुर में हवेली वाले हनुमान बाबा की ये एतिहासिक, पावन और धार्मिक भूमि है। जहां हनुमानजी महाराज के दिव्य और अलौकिक मंदिर हैं। इनके तेज और शक्ति के प्रताप से भक्तों में अटूट आस्था और विश्वास है। प्रतिवर्ष लगने वाले एतिहासिक मेले का आयोजन, केवल मनोरंजन का ही माध्यम नहीं है। यहां मेले के आयोजन का उद्देश्य हनुमानजी के प्रति लोगों की आस्था है। इसके अलावा कहा कि, पिछले वर्ष ही विधायक चौधरी बाबूलाल ने यहां मंदिर के लिए, 1 करोड़ 18 लाख स्वीकृत कराए थे। जिससे मंदिर और आसपास का सर्वांगीण विकास हो सके और यहां आने वाले लोगों को सभी सुविधाएं मिलें। इस दौरान, सुनील कुमार पाराशर, श्याम बिहारी पाराशर, वीरी सिंह, मोहन सिंह, टिकेंद्र सिंह, छिद्दी वर्मा, राजेश, जीतू, सुखपाल सिंह कोली, गुड्डू गद्दी, करतार सिंह, दिनेश मास्टर आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed