चंद घंटों में ही पूर्व प्रधान व उनकी पत्नी ने त्यागे प्राण पूर्व प्रधान का दाह संस्कार कर लौटते समय पत्नी की हुई मौत
1 min read
चंद घंटों में ही पूर्व प्रधान व उनकी पत्नी ने त्यागे प्राण पूर्व प्रधान का दाह संस्कार कर लौटते समय पत्नी की हुई मौत
फतेहपुर सीकरी। पूर्व प्रधान का दाह संस्कार करके घर लौटे ही थे के पूर्व प्रधान की पत्नी ने भी दम तोड़ दिया ,एक ही दिन में पति-पत्नी की मौत से परिवार में तो कोहराम मचा हुआ है ।
वही एक ही दिन में पति-पत्नी की मौत गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है समाजसेवी ग्रामीण सुनील पाराशर ने बताया कि विकासखंड फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला मंगोली के पूर्व प्रधान किशन सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती भगवानदेई का स्वर्गवास शनिवार 2 अगस्त को हो गया ।
दो अगस्त को रात्रि तीन बजे पूर्व प्रधान ने भरतपुर इलाज के दौरान अन्तिम सांस ली, उनके पैतृक गांव हंसपुरा में दोपहर को उनका दाह संस्कार किया गया, शमशान से प्रधान जी की अंतिम यात्रा में से लौटे ही थे कि उसके बाद दोपहर के तीन बजे उनकी धर्म पत्नी भगवान देई ने भी अपने प्राण त्याग दिए। फिर उनका भी अन्तिम संस्कार विधि विधान से देर शाम तक किया गया। चंद घंटे के बीच पति-पत्नी की मौत गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। पति-पत्नी की मौत पर समाज सेवक सुनील कुमार पाराशर, विधायक चौधरी बाबूलाल , पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जितेन्द्र फौजदार, पूर्व प्रधान इकराम नगर पप्पू , पूर्व प्रधान गोरेलाल, डॉ ओमकार, राजेन्द्र उपाध्याय, टीकाराम, चंद्रभान सक्सेना, पूर्व प्रधान हरिसिंह, पूर्व प्रधान पप्पू रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य पोखन सिंह, समाज सेवी होला पहलवान, होशियार सिंह ,गुड्डा फौजी नेतराम परमार, कोमल ठाकुर हरिओम शर्मा नगला धीरू आदि सभी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है