Cybar Express

Newsportal

पैतीखेडा ठीपूरी के सती माता मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

1 min read

पैतीखेडा ठीपूरी के सती माता मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

फतेहाबाद। गुरुवार को सती मंदिर पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ क्षेत्रीय विधायक ने एक बड़ी धनराशि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सरकार से मंजूर कराई है। पैतीखेडा ठीपूरी के सती माता मंदिर के ट्रस्टी अध्यक्ष प्रिंस कुशवाह ने बताया कि गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा की मौजूदगी में एक बैठक सती माता मंदिर पर रखी गई। मंदिर निर्माण के लिए विधायक ने मोटी धनराशि मंजूर करायी है। विधायक छोटेलाल वर्मा ने मीटिंग के दौरान कहा कि सती माता मंदिर के निर्माण के लिए एक करोड़ की धनु राशि मंजूर कराई है जो मंदिर के ट्रस्टियों की सहमति से मंदिर निर्माण में खर्च की जाएगी। अगर पैसे कम पड़ेंगे तो और अधिक पैसे दिलाने का कार्य किया जाएगा। बैठक में राम प्रकाश कुशवाह, संजू कुशवाह, प्रधान मनीष कुशवाह, राजकुमार कुशवाह, छोटू कुशवाह, बेताल कुशवाह, लक्ष्मी नारायण कुशवाह, लाखन कुशवाह, उत्तम कुशवाह, वेद प्रकाश कुशवाह एवरनसिंह कुशवाह आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed