सीकरी थाना प्रभारी आनंद वीर ने बाजार ब बस स्टैंड में किया पैदल गश्त रक्षाबंधन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,
1 min read
सीकरी थाना प्रभारी आनंद वीर ने बाजार ब बस स्टैंड में किया पैदल गश्त रक्षाबंधन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,
फतेहपुर सीकरी। रक्षाबंधन पर्व पर शहर में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। शनिवार को फतेहपुर सीकरी थाना प्रभारी आनंद वीर ने कई बार सीकरी बाजार में पैदल ग्रस्त लगाकर व्यवस्था बनाए रखी ब आगरा डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा और थाना ताजगंज पुलिस बल के साथ क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों व बाजारों में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान डीसीपी सिटी ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष रूप से सतर्क रहने, भीड़ प्रबंधन पर ध्यान देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पर बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में जेबतराशी, छीना-झपटी व ट्रैफिक जाम जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लगातार निगरानी जरूरी है ताजगंज क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, पर्यटन स्थलों के आसपास तथा संवेदनशील बिंदुओं पर पैदल गश्त के साथ-साथ प्वाइंट ड्यूटी भी लगाई गई है डीसीपी सिटी ने महिला सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती और एंटी-रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने त्योहार के मौके पर सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि हर नागरिक को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है