मशहूर मनोहर लाल दौलत राम गर्ग गजक वालों ने महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान का किया जोरदार स्वागत
1 min read
मशहूर मनोहर लाल दौलत राम गर्ग गजक वालों ने महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान का किया जोरदार स्वागत
आगरा। नवजात उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान के आगरा में प्रथम आगमन पर आज बुधवार को शहर में उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रमुख कार्यक्रम फतेहाबाद रोड पर भव्य स्वागत समारोह किया गया। इसी के अंतर्गत आज दिनांक 11 सितंबर 2024 दिन बुधवार को होटल जेपी पैलेस के सामने होटल करण विलास, फतेहाबाद रोड पर आगरा के प्रसिद्ध 1963 से मशहूर मनोहर लाल दौलत राम गर्ग गजक वाले के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक गर्ग एवं केशव गर्ग ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान व जितेंद्र सिंह चौहान का माल्यार्पण कर उनको भेंट स्वरूप गिफ्ट पैक दे जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।
मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक गर्ग ने बताया कि आगरा की प्रसिद्ध 1963 से मशहूर मनोहर लाल दौलत राम गर्ग गजक वाले के आगरा में कई प्रतिष्ठान है। उनकी गजक आगरा में बहुत ही प्रसिद्ध है, शहर वासियों का प्यार और विश्वास ही उनकी पूंजी है। आगरा में उनके प्रमुख प्रतिष्ठान 1/44, जोहरी बाजार, सेक्टर-12, आवास विकास कॉलोनी, एफ-521/2, कमला नगर, नियर पानी की टंकी, 55-ए, एमके पुरम, शास्त्रीपुरम रोड और नियर होटल रेडिसन, फतेहाबाद रोड आगरा पर है।