Cybar Express

Newsportal

फार्म हाउसों में आवासीय कॉलोनी के लिए काटे जा रहे हरे पेड़, राष्ट्रीय पक्षी मोर भी बड़ी संख्या में गायब

1 min read

*सादर प्रकाशनार्थ*

सेवा में,
श्रीमान संपादक महोदय,
……..आगरा।

*फार्म हाउसों में आवासीय कॉलोनी के लिए काटे जा रहे हरे पेड़, राष्ट्रीय पक्षी मोर भी बड़ी संख्या में गायब*

*आगरा-मथुरा में भू-माफिया बेखौफ, सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेशों की अवहेलना, केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा मामला*

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा एवं मथुरा जनपदों में पुराने फार्म हाउसों को आवासीय कॉलोनी में तब्दील करने के लिए सैकड़ो की संख्या में हरे पेड़ काटकर जमींदोज करने और राष्ट्रीय पक्षी मोरों के भी बड़ी संख्या में गायब कर दिए जाने की शिकायत भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन भूपेंद्र यादव एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से एक पत्र के माध्यम से की है। शिकायत में कहा गया है कि वर्तमान में भू-माफिया इस कदर पीकॉक हो चुके हैं कि उन्हें कानून और शासन स्तर से निर्धारित संबंधित विभागीय नियमों निर्देशों को दत्त बढ़कर मनमानी करने पर आमादा है। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेशों तक की बेधड़क अवहेलना करने के बावजूद विधिक कार्रवाई में बचकर न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि करोड़ों-अरबों की धन संपत्ति को अर्जित करते हुए मालामाल हो रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने पत्र में कहा है कि आगरा के दयालबाग क्षेत्र में स्थित पुराने समय का माथुर फार्म हाउस को अवैध रूप से आवासीय कॉलोनी परिवर्तित किए जाने के लिए लगभग डेढ़ सौ से अधिक हरे-भरे एवं फलदायक पेड़ों को कटवाकर भूमाफियाओं ने जेसीबी से समतल मैदान बनवा दिया है। हरियाली के हत्यारे में जानकार सूत्रों से जो नाम सामने आए हैं वह इस प्रकार हैं:- माथुर फार्म हाउस के मालिक आकाश माथुर पत्र स्वर्गीय प्रकाश माथुर, आशीष माथुर पुत्र स्वर्गीय प्रकाश माथुर नि.-6/158, स्वामी बाग, दयालबाग, थाना न्यू आगरा, आगरा एवं प्रेम सिंह बघेल नि० लायर्स कॉलोनी, दयालबाग, थाना न्यू आगरा, राजन सिंह यादव नि० टूण्डला फिरोजाबाद तथा मनोज शर्मा ठेकेदार नि० टूण्डला फिरोजाबाद और कुछ अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि स्थानीय वन विभाग की जांच में बड़ी संख्या में हरे पेड़ काटे जाने की पुष्टि भी हो चुकी है। जिसके अनुसार उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा एवं अब्दुल सलाम उर्फ पप्पू पुत्र स्व. ईदू खान द्वारा श्रमिकों तथा जेसीबी की सहायता से वृक्षों को काटकर साक्ष्य मिटाने हेतु पेडों के ढूंढ निकालकर मौके से गायब किया गया है। वन विभाग की जांच रिपोर्ट में मौके पर पाये गये वृक्षों के डूंढाँ का विवरण देते हुये यह भी खुलासा किया गया है कि उक्त भूमि खसरा नं. 7 को बगैर सक्षम स्तर (आगरा विकास प्राधिकरण) से अनुमति व मानचित्र पारित कराये बिना आवासीय कॉलोनी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
वहीं संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ने एक दूसरा मथुरा के मामले में भी शिकायत की है शिकायत के अनुसार आवासीय कॉलोनी बसाने के लिये हरे भरे पेड सैंकडों की संख्या में कटया दिये जाने और राष्ट्रीय पक्षी मोरों के दर्जनों की संख्या में गायब करवा देने का दूसरा सनसनीखेज व अत्यंत गंभीर मामला उ.प्र. के मथुरा जनपद का है। मथुरा के छटीकरा वृन्दावन मार्ग पर स्थित डालमिया फार्म हाउस में 454 हरे पेडों को निर्ममता से कटवा दिये गये। इनमें 35 पेड वन विभाग के संरक्षित क्षेत्र में स्थित हैं। न्यायालय और केन्द्र सरकार के सख्त प्रतिबंधित आदेशों के बाद भी इतनी बड़ी संख्या 454 हरे पेड बेखौफ कटवाने वाले प्रभावशाली धनी व बाहूबली व्यक्ति अभी तक सुरक्षित हैं। जिला प्रशासन वन विभाग और पर्यावरण सहित अन्य सम्बन्धित सरकारी विभागों के आला अफसर उक्त गम्भीर मामले में चुप्पी साधे बैठे हैं। दुस्साहिक कार्य करने वाले दोषियों के खिलाफ अभी तक विधिक व अन्य नियमानुसार कार्यवाही न होने पर ब्रज क्षेत्र की जनता आश्चर्यचकित है जबकि उच्चाधिकारियों की खामोशी पर कई सवालिया निशान लगा रही है। इतना ही नहीं अत्यंत गंभीर व चिंताजनक बात वन विभाग की जांच के दौरान यह भी सामने आयी है कि डालमिया फार्म हाउस ने सिर्फ सैकड़ों पेड ही नहीं कटवाये गये बल्कि बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर भी गायब कराये गये। उन्होंने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल का कहना है कि अगर 7 दिन के अंदर इनके खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो भारतीय हिंदू सेवा संस्था जल्द ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का घेराव करेगी।

*भवदीय*

*(मनोज अग्रवाल)*
*प्रदेश अध्यक्ष,भारतीय हिंदू सेवा संस्था*
*मो.नं.-7906414898.*

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed