Cybar Express

Newsportal

विरासत में मिले ऐश्वर्य को नेहरू ने आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया है -दिनेश सिंह

1 min read

विरासत में मिले ऐश्वर्य को नेहरू ने आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया है -दिनेश सिंह

शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे

लखनऊ, 14 नवम्बर

देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयन्ती पर पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का आरंभ करने से पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश सिंह, पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला, सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने भारत रत्न पंडित नेहरू जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर आजादी की लड़ाई में उनके अतुलनीय योगदान के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि विरासत में मिले ऐश्वर्य के साधनों का परित्याग कर पंडित नेहरू ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।भारत माता को गुलामी से मुक्त कराने के लिए लगभग 10 सालों तक अंग्रेजों की जेल में रहे। उन्होंने अनेकों आंदोलनों का नेतृत्व करते हुए आजाद भारत के सपने को साकार करने में अपना अद्वितीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के उपरांत देश के सामने अनेकों चुनौतियां थीं जिसे बखूबी समझते हुए उन्होंने आधुनिक एवं विकासोन्मुख भारत की नींव रखी। इसी क्रम में पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की, अनेकों उद्योगों की नींव डाली, कृषि के क्षेत्र में देश को उन्नति के मार्ग पर अग्रसर किया, सिंचाई और बिजली निर्माण के लिए भाखड़ा नांगल बाँध के साथ अनेकों बाँध एवं नहरें बनवायीं। आधुनिक शिक्षा के लिए आईआईटी, एम्स, आईआईएम जैसे विश्वस्तरीय संस्थान बनवाये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत दो गुटों में बंटे विश्व के शीतयुद्ध काल में आजाद हुए भारत को पंडित नेहरू ने किसी गुट का हिस्सा नही बनने दिया। बल्कि गुट निरपेक्षता के सिद्धांत को जन्म दिया। विश्व के अधिकांश देशों ने स्वयं को इसमें शामिल कर पंडित नेहरू के वैश्विक नेतृत्व को स्वीकार किया।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में अनेक नेताओं एवं कांग्रेसजनों ने नेहरू जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने विचार रखे। जिसमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओंकारनाथ सिंह, बृजेन्द्र सिंह, डॉ0 लालती देवी, ओबैद नासिर, आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी ने किया।
आयोजित संगोष्ठ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा, सुबोध श्रीवास्तव, डॉ0 जियाराम वर्मा, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, सुशील तिवारी सोनू पंडित, संजय सिंह, सुशीला शर्मा, प्रियंका गुप्ता, संजय शर्मा, रूद दमन सिंह, अशोक दुबे, डॉ0 रिचा शर्मा, विजय बहादुर, मेहताब जायसी, राकेश पाण्डेय, शिफा खान, मंजूदीप रावत, नरेन्द्र त्रिपाठी, प्रभाकर मिश्रा, आलोक सिंह रैकवार, सोम विकल, नितान्त सिंह, जितेन्द्र कुमार वर्मा, तीर्थराज मिश्रा, राजगुरू नरायणपति त्रिपाठी, ओम प्रकाश मिश्रा, मेंहदी हसन, अयूब सिद्दीकी, नरेन्द्र देव श्रीवास्तव, रामबरन गौतम, राजू सैनी, अमानुर रहमान, विनोद राय, तनवीर फातिमा, बृज मौर्या, के0डी0 शुक्ला, हसन अब्बास, जमाल खान सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed