घर से गायब 17 वर्षीय किशोर का दूसरे दिन भी नहीं सुराग
1 min read
घर से गायब 17 वर्षीय किशोर का दूसरे दिन भी नहीं सुराग
घर से गायब किशोर का दूसरे दिन भी बेसुराग
फतेहाबाद:– थाना डौकी क्षेत्र के गांव पुरा आशे के अंदर सतीश पुत्र सुरेंद्र सिंह 17 वर्षीय किशोर दो दिन से घर से गायब है,परिवारी जनों ने बताया कि दादी का कीपैड फोन लेकर घर से बाहर 23 मई सांय 7 बजे के करीब खेलने गया था तभी से लौट कर घर नहीं आया है बच्चों के घर वाले और पिता ने रिश्तेदारियों व सब जगह तलाश की है लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल पाया, बच्चे का दूसरा दिन भी बीत जाने के परिवार एवं माता-पिता को बच्चों की चिंता सता रही है वहीं बच्चों के पिता सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि थाना डौकी में शनिवार को गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया है, वहीं थाना डौकी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है