Cybar Express

Newsportal

गांव पूठा झील मे भागवत कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रोता

1 min read

गांव पूठा झील मे भागवत कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रोता

आगरा-! थाना डौकी के पूठा झील गांव में चल रही श्रीमद्भागवत भागवत कथा में कथा व्यास नीतेश शास्त्री ने अपने मुखारबिंद की मधुर वाणी से भगवान श्री राम व श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का संगीतमयी वर्णन किया। श्री राम के जन्म की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो जाते हैं। कहा कि जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ने लगे, तब गाय माता भगवान ब्रम्हा के पास पहुंचीं और उसका निवारण करने की बात कही। कथावाचक नितेश शास्त्री ने अपने कहा कि पृथ्वी पर जब-जब असुरों का अत्याचार बढ़ा, तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया। जब धरा पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है, तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को आना पड़ता है। भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की और लोगों का कल्याण किया। कथा में उन्होंने राम जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे। प्रभु राम का जन्म होने पर चारों ओर खुशी का माहौल हो गया। इससे पहले संगीतमय भजन-कीर्तन के बीच आरती का कार्यक्रम हुआ। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की। इस मौके डाक्टर राजेन्द्र वर्मा व उनके परिवार के लोगो ने कथा व्यास नीतेश शास्त्री परीक्षित एवंम सभी का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर मुख्य परीक्षित नबाब सिंह वर्मा,शिवदत्त वर्मा, पवन वर्मा, डाक्टर भूपेंद्र वर्मा के साथ भारी संख्या में श्र्रोता मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed