Cybar Express

Newsportal

भागवत कथा में श्री कृष्णा का हुआ जन्म

1 min read

भागवत कथा में श्री कृष्णा का हुआ जन्म

शमसाबाद। धिमिश्री स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा में पांचवें दिन श्री कृष्णा जन्मोत्सव मनाया गया। कथा वाचक ऋषिकेश महाराज ने भागवत कथा में भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव के दौरान बताया कि भागवत कथा में श्री कृष्ण के जन्म को कंस के अत्याचार और धर्म की स्थापना के प्रतीक के रूप में बताया गया है। कथा के अनुसार, श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था, जो रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे था। उनका जन्म मथुरा के कारागार में वासुदेव और देवकी के घर हुआ था। और बताया कि कंस के अत्याचारों से धरती व्याकुल थी, इसलिए भगवान कृष्ण ने अवतार लिया। जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब परमात्मा अवतार धारण करके धर्म की स्थापना करते हैं। भागवत कथा के परीक्षित हरिओम उपाध्याय ने बताया कि धिमिश्री में पिछले 5 दिन से भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। भागवत कथा का रसपान करने के लिए हजारों की संख्या में दर्जनों गांवों से लोग पहुंच रहे हैं और कथा का आनंद उठा रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed